आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा के लाठरदेवा गांव के पास तेज रफ्तार गत्ते से भरे ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार और उसके सात के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है । हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। दरअसल रुहालकी गांव निवासी 27 वर्षीय छोटा पुत्र ध्यान सिंह अपनी बाइक से सहारनपुर माड़ी के मेले में अपने परिवार के साथ बाइक पर जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक लाठर देवा गांव के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गत्ते से भरे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे छोटे और उसके 7 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जबकि छोटे की पत्नी ममता गंभीर रूप से घायल हो गई घायल को तुरंत ही 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भेजा गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है वही पुलिस ने छोटे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला