आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां रुड़की में वैक्सिनेशन को लेकर कई कैम्प लगाए गए हैं वहीं बीएसएम इंटर कॉलेज में भी स्वास्थ्य विभाग की एक टीम लगातार वैक्सीन लगाने में जुटी है खास बात ये है कि कॉलेज प्रबंधन के साथ साथ शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा का भी उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। अभी तक इस केंद्र पर लगभग 18 हज़ार लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। इस दौरान भाजपा पॉलिसी रिसर्च विभाग के जिला सह सयोंजक और शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रबन्धन द्वारा वैक्सीन केंद्र पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोई परेशानी ना हो इस पर भी विशेष ध्यान है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशुल्क वैक्सिनेशन दी है उसके लिए देश उनका हमेशा आभारी रहेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए फिर 18 से 45 वर्ष के लोगों को विक्सिनेशन कराने का जो निर्णय लिया वह वास्तव में एक बड़ा कार्य है इसके लिए वह देश के प्रधानमंत्री का बड़ा आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में वैक्सिनेशन का कार्य बड़े सुव्यवस्थित और सुनियोजित तरीके से चल रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि देश मे अभी तक 65 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है 95 करोड़ लोगों को जब वैक्सीन लग जायेगी तब देश कोरोना से पूरी तरह मुक्ति पा लेगा। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि रुड़की में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है जगह-जगह कैंप बनाए गए हैं इसके लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार प्रकट करते हैं।
उन्होंने कहा कि बीएसएम इंटर कॉलेज प्रबंधन लगातार वैक्सीनेशन पर पूरा ध्यान रहा है इसीलिए लोगों की भारी भीड़ इस केंद्र पर देखी जा सकती है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह वैक्सिनेशन को गंभीरता से लें कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूर कराएं और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वैक्सीनेशन कराना बेहद जरूरी भी है उन्होंने कहा कि बीएसएम इंटर कॉलेज में लगातार वैक्सीनेशन चलता रहेगा कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन कराने से वंचित नहीं रहेगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला