आरिफ़ नियाज़ी
कलियर क्षेत्र के धनोरी पुल के नीचे बावनदरे पर नहा रहे दो युवकों में से एक युवक की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई जबकि पहले से नहा रहे कुछ लोगो ने किसी तरह दूसरे युवक को बचा लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गहरे पानी से निकाल कर रुड़की के सिविल हॉस्पिटल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने परिवार के साथ नजीबाबाद से कलियर कलियर शरीफ हज़रत साबिर साहब की दरगाह पर जियारत करने आए हुए थे वहीं हादसा होने के बाद मर्तक के परिजनों में मातम छाया हुआ है फिलहाल परिजन भी पुलिस कार्रवाई करने से मना करते नज़र आ रहे है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गौरतलब है कि दोनों युवक एक ही परिवार के थे जो साहनपुर गाँव जिला नजीबाबाद यूपी के रहने वाले थे। आज सोमवार को नजीबाबाद से दोनो युवकों के साथ परिवार दरगाह पर हाज़री देने के लिए पहुंचे थे शाम के समय पूरा परिवार धनोरी पुल के पास घूमने के लिए निकले थे। परिवार के दो युवक बावनदरे के पास सोलानी नदी में नहाने लगे इसी बीच बीस वर्षीय अयान गहरे पानी मे चला गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दूसरे साथी 17 वर्षीय हैदर को आसपास घूम रहे लोगों ने बचा लिया। हैदर को पानी से बाहर निकालने में पिरान कलियर निवासी आजाद और लाल्ला शामिल रहे।

वहीं इस हादसे के बाद नजीबाबाद से आए ज़ायरीन _बेहद सदमे में हैं और अयान की मौत के बाद उनमें कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजन दोनो युवक़ों को लेकर नजीबाबाद लौट गए।गौरतलब है कि इस पुल के पास पहले_ भी दर्जनों हादसे हो चुके हैं ।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला