Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की गंगनहर आसफ़नगर झाल से शव बरामद, शव की नही हुई पहचान, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के गंगनहर आसफ़नगर झाल से बरामद शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी।हालांकि पुलिस लगातार शव की पहचान कराने में जुटी है। दरअसल शनिवार को गंगनहर से एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया था जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी शव किसका है इसकी जानकारी भी अभी तक नहीं लग पाई है पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था फिलहाल अज्ञात शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम ग्रह पर रखा गया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

गौरतलब है की आसफ़नगर गंगनहर झाल पर अक्सर शव पानी मे बहकर आते रहते हैं जिन्हें पुलिस निकालकर पोस्टमार्टम ग्रह पर भेज देती है। जिन शवों की पहचान नहीं हो पाती उनका पुलिस उनके धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार करा देती हैं। 72 घंटे  तक शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम ग्रह पर रखा जाता है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369