Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सत्ती मोहल्ले में कोरोना योद्धाओं को शॉल और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित, इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी साइंस द्वारा किया गया था आयोजन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सत्ती मोहल्लें में इन्स्टीट्यूट ऑफ टैक्निकल साइंस के द्वारा कोरोना योद्धाओं का प्रमाण पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वैक्सिनेशन कैम्प भी लगाया गया जिसमें मोहल्ले के सैकड़ो लोगों ने  वैक्सिनेशन कराया।इस दौरान  कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने कहा कि कोरोना काल मे देश को काफी नुकसान हुआ है बहुत से लोगों ने अपने परिवार को खोया है  तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों को बहुत सावधानी बरतनी होगी और अपनी सुरक्षा के लिए वैक्सिनेशन कराना बेहद ज़रूरी होगा।इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने जहां वैक्सीनेशन पर ज़ोर दिया वहीं साइबर ठगी से बचने के तरीके भी बताए।

उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना आधार कार्ड और बैंक का खाता संख्या ना बताएं इससे आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है ज़रा सी चूक आपको भारी पड़ सकती है कोई भी अनजान कॉल को अपने बारे में कोई जानकारी ना दें।साइबर ठग आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं जिनसे सावधान रहना है।वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसराज सचदेवा ने कहा कि कोरोना जैसी माहमारी से देश के साथ साथ रुड़की शहर को भी काफी नुकसान पहुंचा है  कोरोना जैसी माहमारी से बचने के लिए वैक्सिनेशन ही इसका एक बचाव है लोगों को वैक्सिनेशन के लिए आगे आना होगा हालांकि अब लोगों में काफी जागरूकता आई है अब कोई घर या परिवार वैक्सिनेशन से अछूता नहीं रहेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नगर सचिव और आई टी एस संस्था के डायरेक्टर मोहम्मद मुबशिर की ये अच्छी पहल है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

हमेशा मुबशहीर समाजसेवा करने  में प्रमुख रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने भी वैक्सीन लगवाकर लोगों से टीकाकरण कराने की जोरदार अपील की ।उन्होंने कहा कि वैक्सीन से कोरोना जैसी माहमारी से बचा जा सकता है।इस मौके पर  पुलिस चौकी  प्रभारी नरेश गंगवार ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में किसी तरह का कोई संकोच नहीं होना चाहिए वैक्सीन के लिए अपने साथ साथ दुसरे लोगों को भी आगे लाना चाहिए तभी भारत इस माहमारी से मुक्त होगा।इस मौके पर पूर्व पार्षद हाजी फ़ाज़लूरहमान उर्फ छोटे ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में कुछ लोग वैक्सीन को लेकर  झूटी अफवाह फैला रहे हैं जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है सभी लोग इस अभियान में हिस्सा लें और वैक्सीन ज़रूर लगवाएं।

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद मुबशिर ने सभी मुख्य अतिथितियों का शॉल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।और कहा कि कोरोना कॉल में उन्होंने लोगों की काफी मदद की है और आगे लोगों की मदद करते रहेंगे।ये उनका धर्म है उन्होंने कहा कि उन्होंने वैक्सीनेशन कैम्प लगवाकर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया है एक भी परिवार ऐसा नहीं रहेगा जो वैक्सीनेशन से वंचित रहेगा।हालांकि इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,उपाध्यक्ष आरिफ नियाज़ी, पत्रकार नसीम मलिक, पत्रकार सैयद नफीसुलहसन ,नसीम पान वाले के साथ साथ  कोरोना कॉल में सेवा करने वाले  सैकड़ो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया है।

इस मौके पर महिला  कांग्रेस की जिलाध्यक्ष  कहकशां ,टीकाकरण में पीएच एम नेहा कश्यप,बेबी कश्यप,और अध्यक्ष शोभा भटनागर का भी विशेष सहयोग रहा।इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी रिज़वान अहमद,बिलाल अहमद एडवोकेट,जब्बार चौधरी,सुहैल,मुजीब,मंजू कश्यप, नेहा कश्यप,एएनएम रीतू, अंजली और शुभम सैनी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369