आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर के टोली मोहल्ले में जलभराव से लोगों को जल्द निजात मिलेगी।टोली मोहल्ले में स्थित तालाब की साफ सफाई और सीमांकन का काम तेजी से चलेगा इसके लिए नगर पालिका ने जॉइंट मजिस्ट्रेट को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा है ।सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जॉइंट मजिस्ट्रेट मौके का निरीक्षण भी करेंगी।गौरतलब है कि बीती 13 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया था कि मोहल्ला टोली में जलभराव से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है तालाब में साफ सफाई ना होने से गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है।

जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है लोगों के संक्रामक बीमारी की चपेट में आने की आशंका है। अगर जल्द ही तालाब की साफ सफाई ना हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। हालांकि इस बाबत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अशिकारी अज़हर अली ने बताया कि नाईयों वाले तालाब में स्थानीय बस्ती का पानी जाता था लेकिन तालाब में अतिक्रमण होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि मई माह में जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की द्वारा तालाब के बारे में आदेश दिए गए थे जिसका टेंडर भी जारी किया गया था।

लेकिन पटवारी के निरीक्षण के बाद कार्य रुक गया था लेकिन अब जॉइंट मजिस्ट्रेट से पुनः तालाब के सीमांकन कराने के लिए पत्र लिखा गया है जिससे जल्द ही तालाब की साफ सफाई का काम शुरू होगा और लोगों को जल्द ही जलभराव से निजात मिलेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला