आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा में इस बार स्वतंत्रता दिवस बेहद खास रहने वाला है इस बार भाजपा के विधायक देशराज कर्णवाल का उसी दिन जन्म दिन भी है इसलिए इस दिन को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। आज बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा विधायक देशराज की पत्नी और वरिष्ठ भाजपा नेत्री बैजंती माला ने कहा कि एक तरफ जहां 15 अगस्त को देश के महापुरुषों और स्वतन्त्रता सेनानियों को याद किया जायेगा उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी तो वहीं उनके पति देशराज कर्णवाल के पचास साल के होने पर उनका जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस मौके पर चार साल बेमिसाल शीर्षक नाम की विकास पुस्तिका की दस हज़ार प्रतियां वितरित की जाएंगी। इसके अलावा सभी उपस्थित लोगों को संविधान की प्रति ,सेनेटाइजर,और मास्क थैलों में वितरित किया जाएगा। भाजपा नेत्री बैजंती माला ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कार्यक्रम 15 अगस्त को सुबह दस बजे इकबालपुर रोड़ स्थित झबरेड़ा में रॉयल गार्डन बैंकट हॉल में शुरू होगा जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह करेंगे जबकिं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत,और कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल शामिल होंगे।

बैजंती ने कहा कि भाजपा विधायक इस अवसर पर अपना साढ़े चार सालों का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत करेंगे।जो विपक्षी लोग समय समय पर ये आरोप लगाते हैं कि भाजपा विधायक ने अपने क्षेत्र में कुछ नहीं किया ये रिपोर्ट कार्ड उनकी आंखें खोलने का काम करेगा। बैजंती माला ने बताया कि उनके पति ने झबरेड़ा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किये हैं जनता से जो वायदे भाजपा विधायक ने किए थे उनको पूरा किया है ।झबरेड़ा में कोई रास्ता ऐसा नहीं बचा है जो कच्चा हो सभी मार्गों को पक्का बनवाया गया है।
उन्होंने कहा कि अभी झबरेड़ा में काफी विकास की आवश्यकता है 2022 के चुनाव के बाद जो कार्य अधूरे रह गए है उनको पूरा कराया जाएगा।झबरेड़ा विधानसभा सबसे बेहतर विधानसभा कहलाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला