आरिफ़ नियाज़ी
लंढोरा मंगलौर रोड़ पर ईंट भट्ठे के पास गहरे तालाब में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को गहरे तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है शव किसका है इसकी अभी पहचान नहीं हुई है। दरअसल मंगलौर और लंढोरा मार्ग पर ईंट भट्ठों के पास एक राहगीर ने गहरे तालाब में शव तैरता हुआ देखा था जिसकी सूचना उसने तुरंत ही पुलिस को दी।सूचना मिलते ही लंढोरा और मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला।
पुलिस को इस दौरान शव को तालाब से बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई हर कोई शव को पहचानने की कोशिश में लगा रहा लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।वहीं इस बाबत एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि लंढोरा और मंगलौर रोड़ से एक शव गहरे तालाब से बरामद हुआ है जिसकी जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला