आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की नगला इमरती बाईपास के पास रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जो रिक्शा में बैठी थीं।शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायल महिलाओं को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है।

वही रिक्शा चालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार और उसके चालक को हिरासत में लिया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरअसल रविवार की दोपहर लगभग एक बजे जलालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सायराना पत्नी नसीम और 50 वर्षीय बतूल अपनी रिश्तेदारी में लंढौरा जा रहे थे जैसे ही उनका ई रिक्शा नगला इमरती गांव के पास बाईपास पर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे रिक्शा चालक 50 वर्षीय अफजाल पुत्र मोहम्मद इलियास की मौके पर ही मौत हो गई मृतक अफजाल जलालपुर गांव का रहने वाला था जो दिन भर ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
हादसे के बाद गांव में सन्नाटा छाया है मर्तक के परिवार में कोहराम मचा है फिलहाल पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है पुलिस फिलहालअफ़ज़ाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला