Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने सैनी धर्मशाला के पदाधिकारियों को दिया आश्वासन,जल्द बनेंगे धर्मशाला में कमरे

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी धर्मशाला के पदाधिकारी धर्मशाला में दो कक्ष के निर्माण की मांग को लेकर  भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा से मिले। इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप ने सभी पदाधिकारियों को आश्वासन दिलाया की वह जल्द से जल्द धर्मशाला में दो कमरों का निर्माण कराएंगे ।प्रदीप बत्रा ने बताया कि सैनी धर्मशाला में पहले भी उन्होंने बरामदे का निर्माण कराया था और धर्मशाला में आगे भी निर्माण कराते रहेंगे।

गौरतलब है कि महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी धर्मशाला के अध्यक्ष समय सिंह सैनी,महामंत्री भोपाल सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष कुंवरपाल सैनी, करणपाल सैनी, शुभम सैनी, और सुरेश चंद सैनी आदि  मंगलवार को भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे जहां उन्होंने  सैनी धर्मशाला में दो कमरों के  निर्माण की मांग रखी थी। इस दौरान धर्मशाला  समिति के सभी पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक को बताया कि धर्मशाला में अक्सर सामाजिक धार्मिक शैक्षिक और राष्ट्रीय योजना से संबंधित कार्यक्रम होते रहते हैं यहां तक की राजनीतिक पार्टियां भी अपने अपने कार्यक्रम करती रहती  हैं जिनमे भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम भी अधिक से अधिक सैनी धर्मशाला में ही होते हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

पदाधिकारियों का कहना था कि धर्मशाला में कमरों की आवश्यकता को देखते हुए  दो कमरे बनाए जाने  बेहद आवश्यक है ।उन्होंने भाजपा विधायक से विधायक निधि द्वारा दो कमरों का जल्द से जल्द निर्माण कराए जाने का की मांग की ।जिस पर भाजपा विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि धर्मशाला में जल्द ही दो कमरों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369