Jan Mudde

No.1 news portal of India

महिला ने लगाई भाजपा विधायक से फरियाद, दिनभर काम के बदले व्यापारी देता है उसके पति को मात्र दो सौ रुपये

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़की में कुछ ज़िम्मेदार पदों पर विराजमान व्यापारी श्रम कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने  में लगे हैं। ताज़ा मामला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप जुड़ा है जिन पर एक   मज़दूर के उत्तपीड़न का आरोप लगा है। पुरानी तहसील निवासी एक महिला ने सिविल लाइन स्थित एक स्वीट्स की दुकान के स्वामी अरविंद कश्यप पर अपने पति के उत्तपीड़न का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा से की है।महिला कृष्णा का आरोप है कि दुकान स्वामी उसके पति से  मात्र 200 रुपये में दिन भर काम कराता है जो आज के समय मे  बेहद कम है।

दरअसल भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय पहुंची पुरानी तहसील निवासी  महिला कृष्णा ने विधायक से फरियाद लगाते हुए कहा कि उसका पति गोवर्धन   पिछले लगभग तीस पैंतीस वर्षो से  सिविल लाइन स्थित एक मिठाई की दुकान  के मालिक अरविंद कश्यप के यहां  मेहनत मजदूरी करता चला आ रहा है उनके यहाँ बर्तन धोने का काम करता है लेकिन दुकान स्वामी दिनभर काम कराने के  एवज़ में  मात्र 200 रुपये मज़दूरी देता है हालांकि  पहले उसके पति को दुकान से  दूध भी दिया जाता था भोजन भी मिलता था जो अब बंद हो चुका है।

कृष्णा ने भाजपा विधायक से कहा साहब  महंगाई बहुत बढ़ गई है 200 रुपये में उसके घर का गुजारा नहीं चलता   वह हमेशा कर्ज़ में डूबी रहती है इसलिये उसे आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।उसका कहना था कि उसके पति के कमाए पैसे से घर चलाना बेहद मुश्किल हो चुका  है इसलिए उसके पति को  कोई और मज़दूरी मिल जाए ताकि परिवार की गुज़र बसर हो सके।उसने भाजपा विधायक से  आर्थिक सहायता करने की मांग की। वहीं इस बाबत भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने महिला को पूरा आश्वासन दिया कि उसकी पूरी सहायता की जाएगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उसका पर जो कर्ज़ है  उसमे भी उसकी आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं इस बाबत व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कृष्णा के इन आरोपों को निराधार बताया उन्होंने कहा कि कृष्णा झूट बोल रही है जबकि उसके पति   गोवर्धन को प्रतिदिन ढाई सौ रुपये दोनो टाइम भोजन  और नाश्ता  आदि भी समय पर  दिया जाता है उसके परिवार का पुरा ध्यान रखा जाता है ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369