आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की में कुछ ज़िम्मेदार पदों पर विराजमान व्यापारी श्रम कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने में लगे हैं।ताज़ा मामला सिविल लाइन के एक मिठाई कारोबारी का है जिस पर मज़दूर के उत्तपीड़न का आरोप लगा है। पुरानी तहसील निवासी एक महिला ने सिविल लाइन स्थित एक स्वीट्स की दुकान के स्वामी पर अपने पति के उत्तपीड़न का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा से की है।महिला कृष्णा का आरोप है कि दुकान स्वामी उसके पति से मात्र 200 रुपये में दिन भर काम कराता है जो आज के समय मे बेहद कम है।
दरअसल भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय पहुंची पुरानी तहसील निवासी महिला कृष्णा ने विधायक से फरियाद लगाते हुए कहा कि उसका पति गोवर्धन पिछले लगभग तीस पैंतीस वर्षो से सिविल लाइन स्थित एक मिठाई की दुकान पर मेहनत मजदूरी करता चला आ रहा है लेकिन दुकान स्वामी दिनभर काम कराने के एवज़ में मात्र 200 रुपये मज़दूरी देता है हालांकि पहले उसके पति को दुकान से दूध भी दिया जाता था लेकिन अब वो भी बंद हो चुका है।

कृष्णा ने भाजपा विधायक से कहा साहब महंगाई बहुत बढ़ गई है 200 रुपये में उसके घर का गुजारा नहीं चलता वह हमेशा कर्ज़ में डूबी रहती है इसलिये उसे आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।उसका कहना था कि उसके पति के कमाए पैसे से घर चलाना बेहद मुश्किल हो चुका है इसलिए उसके पति को कोई और मज़दूरी मिल जाए ताकि परिवार की गुज़र बसर हो सके।उसने भाजपा विधायक से आर्थिक सहायता करने की मांग की। वहीं इस बाबत भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने महिला को पूरा आश्वासन दिया कि उसकी पूरी सहायता की जाएगी। उसका जो कर्ज़ है उसमे पूरी मदद की जाएगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वहीं इस बाबत मिठाई कारोबारी का कहना है कि गोवर्धन को प्रतिदिन ढाई सौ रुपये दोनो टाइम खाना और नाश्ता भी दिया जाता है उसके परिवार का पुरा ध्यान रखा जाता है । मज़दूर को मज़दूरी पर भोजन और नाश्ता नहीं मिलता लेकिन उनके यहाँ सभी का ध्यान रखा जाता है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला