Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की होटल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यक्रम में हरीश रावत समर्थकों को ही किया गया था आमंत्रित, कांग्रेस में फिर दिखाई दी गुटबाज़ी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता भले ही हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाये जाने को  लेकर बेहद उत्साहित हो और उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे हों लेकिन कांग्रेस  की गुटबाज़ी का पार्टी को भविष्य में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है जिसकी एक बानगी शहर के एक होटल में एक छोटे से कार्यक्रम में देखने को मिली। दरअसल शहर के एक स्थानीय होटल में हरीश रावत के राजनीतिक जीवन पर फिल्माए गए गाने के अवसर पर सिर्फ उन्हीं कांग्रेसियों को निमंत्रण दिया गया था जो हरीश रावत के काफी नजदीक माने जाते है इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।

एक तरफ जहां प्रीतम सिंह खेमा है तो वही दूसरी तरफ हरीश रावत गुट है ।आज रविवार को कांग्रेस की गुटबाजी उस समय खुलकर सामने आ गई जब कांग्रेस के नगर अध्यक्ष समेत शहर के कई बड़े नेता इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। हालांकि कार्यक्रम   के संयोजक हंसराज सचदेवा का कहना है कि  कार्यक्रम  बेहद छोटा था जिसमें कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत द्वारा  जिन लोगों को  बुलाया गया वो सभी लोग समय  पर पहुंचे  थे ।कार्यक्रम छोटा होने के चलते काफी लोगों को नहीं बुलाया गया था।नगर अध्यक्ष हो सकता है शहर से बाहर हो सकते हैं उनके बारे में पता नही हो सकता है उनको बुलाया ना गया हो इसलिए  वो नहीं पहुंच पाए।

हरीश रावत के बेहद करीबी माने जाने वाले  कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद,उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन राव शेर मोहम्मद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक, पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा,रश्मि चौधरी, आशीष सैनी, मीर हसन, मुकेश सैनी, हंसराज सचदेवा, किरण भाटिया, सुधीर चांडिल्य, आदित्य राणा, एडवोकेट ममतेश शर्मा, रजनीश शर्मा, ईसा त्यागी, किरण भाटिया,ऋतु कण्डियाल, राजपाल,  फूल कुमार राकेश परमार आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369