Jan Mudde

No.1 news portal of India

मत्स्य पालकों को अब मिलेगा बीमे का लाभ, अगले सप्ताह में शुरू होगी मछली मार्केट, मत्स्य पालकों की स्थिति को सुधारने में प्रदेश सरकार ने बेहतर काम किया है-रेखा आर्य

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर पहुंची मत्स्य एवं दुग्ध विकास  मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि  मत्स्य पालकों की स्थिति सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाईं हैं। मत्स्य पालकों का अब सरकार बीमा कराएगी। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों की स्थिति भी ठीक नहीं रह पाती है उनकी स्थिति को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार 2017 से उनका बीमा कराने को लेकर प्रायस किया जा रहा था जो अब पूरा हुआ है।मत्स्य पलकों की आय को सुधारने के लिए सरकार ने एक बेहतर पहल की है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य शनिवार को मछुआरा दिवस पर मंगलौर मछली मंडी में मत्स्य पालकों को संबोधित कर रहीं थीं।रेखा आर्य ने कहा कि आज के दिन को राष्ट्रीय मत्स्य दिवस के रूप में मनाया जाता है मत्स्य पालकों की स्थिति सुधारने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 2017 से पहले मत्स्य पालकों की स्थिति बेहद खराब थी लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद से उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंगलौर में एक सप्ताह में मंगलौर में फिश मार्केट पूरी तरह से शुरू हो जाएगी जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में मत्स्य पालकों को बेहतर रोज़गार मिले ताकि उनके परिवार भी खुशहाल रह सकें।मत्स्य पालकों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 2017 में मत्स्य पालकों की संख्या तीन हज़ार थी जो आज के समय मे बढ़कर बीस हज़ार से अधिक हो गई है जो अपना बेहतर व्यवसाय कर रहे हैं।

मत्स्य पालकों की स्थिति को सुधारने और उनकी आय को दुगना करने का काम किया गया है। इस मौके पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अब  मत्स्य पालको को कमर्शियल तरीके से  नहीं बल्कि किसानों  की तर्ज पर बिजली में भी छूट मिलेगी जिसके लिए कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला सहकारी मत्स्य  विकास एवं विपणन विभाग नेपाल सिंह  कश्यप ,मत्स्य विभाग के उपनिदेशक अल्पना हल्दिया,सयुंक्त निदेशक मत्स्य एच के पुरोहित,डिप्टी डायरेक्टर पी के शुक्ला,उपनिदेशक एन सी डी सी अमित कुमार निगम, भाजपा नेत्री बैजंती माला, मंडी समिति की अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369