आरिफ नियाज़ी
रुड़की के न्यू आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 1 में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।रविवार की देर शाम को सैनी समाज के दर्जनों युवाओं ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस दौरान रुड़की पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र रावत ने कहा कि मौसम की तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैं साढ़े चार साल में तीन मुख्यमंत्री बदले जाना भाजपा की सबसे बड़ी नाकामी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बदला जाना प्रदेश के विकास के लिए बेहद घातक है। वीरेंद्र रावत ने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री बदले जाते हैं तभी नोकरशाही भी हावी रहती है लेकिन भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों के समय में नोकरशाही बेहद हावी रही जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ता है। वीरेंद्र रावत ने नए मुख्यमंत्री को भी नोकरशाही हावी ना होने की सलाह दी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वहीं उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास की जगह विनाश किया है चारों ओर त्राहि त्राहि मची है महंगाई की मार से आम आदमी परेशान हो चुका है लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नही है।रावत ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी जिसमें बड़े पैमाने पर विकास होंगे हर परिवार में खुशियां लौटेंगी।भाजपा की सरकार से जल्द ही लोगों को छुटकारा मिलेगा।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज लोग बड़ी संख्या में भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

वहीं भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सन्नी सैनी अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए उन्होंने कहा कि उनका परिवार जन्म से भाजपा के साथ था लेकिन भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर उन्होंने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों का विकास कर सकती है ।सन्नी ने कहा कि वीरेंद्र रावत दिन रात लोगों की सेवा में जुटे हैं उनकी सेवा भावना को देखकर आज बड़ी संख्या में युवा वर्ग कांग्रेस से जुड़ रहा है सन्नी ने बताया कि उनके परिवार ने हमेशा भाजपा को वोट दिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
जबकिं कांग्रेस की सोच विकास की सोच है आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।वहीं महिपाल सैनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से देश ही नहीं प्रदेश की जनता भी परेशान हो चुकी है उन्होंने हमेशा भाजपा का समर्थन किया लेकिन बदले में महंगाई और परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि देश मे कांग्रेस सरकार से बेहतर सरकार कोई और हो ही नही सकती।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों में मनोज कुमार,तुषार कुमार,सागर,रितिक प्रधान,निक्की,अमन सैनी शामिल रहे ।वहीं इस दौरान पंकज सैनी भी मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला