आरिफ नियाज़ी
रुड़की के ढंडेरा से 21 जून से लापता मुबारिक पुत्र फहीमुद्दीन का आज तक भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। जिसके चलते उसके परिजन बेहद मायूस हैं हालांकि परिजनों द्वारा सभी रिश्तेदारी के साथ साथ आसपास की जगह भी तलाश किया गया लेकिन उसका अभी तक भी कोई पता नहीं चल पाया है हालांकि पुलिस ने लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दरअसल ढंडेरा निवासी राव मुकीम ने बताया कि उनके पास उनका नज़दीकी रिश्तेदार मुबारिक पुत्र फहीमुद्दीन रहता था जो अक्सर नगला इमरती गांव में मेहनत मजदूरी के लिए निकलता था लेकिन शाम के समय वो घर लौट आता था।बीती 21 जून को भी हर रोज़ की तरह नगला इमरती गांव में गया था लेकिन शाम के समय घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों को उसकी चिंता हुई तो उसे आसपास और अन्य स्थानों पर सरगर्मी से तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
राव मुकीम ने बताया कि 26 जून को उन्होंने सिविल लाइन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस भी उसे तलाश रही है।राव मुकीम के मुताबिक मुबारिक काफी सीधा साधा युवक था जो सिर्फ अपने काम से काम रखता था उसे अपने काम के अलावा कोई भी अन्य शौक नहीं था।वहीं इस बाबत सिविल लाइन कोतवाली के एस एस आई दीप सिंह का कहना है कि पूरे लापता मुबारिक की तलाश की जा रही है जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला