Jan Mudde

No.1 news portal of India

वर्चुअल बैठक में यूनानी चिकित्सकों ने रखी सरकार के सामने अपनी समस्याएं, यूनानी पद्धति की उपेक्षा से चिकित्सकों में रोष-डॉ मतिउल्लाह मजीद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की मैक्स रेमेडीज के डायरेक्टर और उत्तराखंड  आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के डॉ मतिउल्लाह मजीद ने प्रदेश के  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं आयुष मंत्री हरक सिंह रावत के द्वारा योग दिवस के मौके पर आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सकों को हिमाचल प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की तरह आकस्मिक एलोपैथी का चिकित्साभ्यास में लिखने की घोषणा का स्वागत किया है।

एक वर्चुअल बैठक के दौरान  कुछ चिकित्सकों की और से आपत्ति दर्ज कराई गई  कि यूनानी चिकित्सा की उपेक्षा हर कदम पर यूनानी पद्धति को आयुर्वेद के साथ अपने व्यख्यान में अथवा आदेशों में व्यक्त नही किया जाता जिससे यूनानी चिकिसकों को नज़र अंदाज़ और उपेक्षित किया जा रहा है।वर्चुअल बैठक में सभी यूनानी के डॉक्टरों ने यूनानी पद्धति पर भी सरकार को ध्यान देने की मांग की

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बेहतर होगा यदि भविष्य में दोनों पद्यतियों के लिए कोई घोषणा सरकार द्वारा अगर की जाए तो उसमें आयुर्वेद एवं यूनानी दोनो को वर्णित किया जाये।हालांकि जब इस आदेश को धरातल पर उतारने के लिए शाशनादेश जारी किया जाए तो यूनानी  पद्धति का नाम भी आयुर्वेद के साथ वर्णित होना चाहिए क्योँकि आयुर्वेद और यूनानी दोनो चिकित्सा पद्धति एक ही निदेशालय से संचालित होती हैं इसलिए एक साथ वर्णित होने से उपेक्षित होने का भाव समाप्त हो जाता है।

वर्चुअल बैठक में सभी चिकित्सकों ने इसका एक मत से स्वागत किया। साथ ही उत्तराखण्ड में जो  राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है उसपर भी सभी डॉक्टर ने आयुष मंत्री   से अनुरोध किया कि उसका कार्य भी जल्द से जल्द शुरू किया जाए।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर मतिउल्लाह ने की और संचालन डॉक्टर नावेद आज़म ने किया।
वर्चुअल /ऑनलाइन बैठक में ,डॉक्टर बिलाल अहमद,डॉक्टर जहांगीरआलम ,डॉक्टर फ़ारूक़,डॉक्टर फैजान अली,डॉक्टर मौ. नदीम ,डॉक्टर आस मुहम्मद,डॉक्टर गय्यूर ,डॉक्टर सलीम अख्तर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369