Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की विकास खंड सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की विकास खंड सभागार में ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन’ विषय पर एक दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख लुबना राव द्वारा की गई।
​कार्यशाला में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ठोस अपशिष्ट के सही निस्तारण, कचरें के वर्गीकरण (गीला और सूखा कचरा) तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौक़े पर ​ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी प्रधानों और क्षेत्रीय कर्मचारियों से इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने और धरातल पर पूरी निष्ठा के साथ लागू करने का आह्वान किया।लुबना राव ने कहा की गांव गांव में साफ सफाई बड़े पैमाने पर होनी चाहिए।कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने इस व्यवस्था को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर तरीके से संचालित करने का संकल्प भी लिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369