Jan Mudde

No.1 news portal of India

राज्य मंत्री के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, अबशिविर में भाजपा पदाधिकारीयों की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य, मैडिकल बोर्ड बनाने की मांग.।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

झबरेड़ा के झबरेड़ी खुर्द में भीम आर्मी और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजन्ति माला के बीच हुए विवाद के बाद भाजपा के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं की राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें तय हुआ की झबरेड़ा क्षेत्र में लगने वाले अब डॉ भीम राव अम्बेडकर समाज कल्याण शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। शिविर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख प्रमुखता से शामिल रहेंगे। झबरेड़ी कला गांव में हुए विवाद को लेकर उन्होंने कहा की कुछ लोग नादान बच्चों से क्षेत्र का माहौल ख़राब कराना चाहते है जिसमें वह कभी सफल नहीं होगे । हालांकि भीम आर्मी द्वारा सोशल मिडिया पर फ़र्ज़ी मैडिकल का आरोप लगाने पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की फ़र्ज़ी मैडिकल नहीं है अगर किसी को शक है तों मैडिकल के बाद मैडिकल बोर्ड से जांच होनी चाहिए।देशराज कर्णवाल ने कहा की कानून अपना काम कर रहा है बच्चे नादान है किसी के इशारे पर बच्चों ने घटना को अंजाम दिया है। वह बच्चे भी हमारे ही हैँ क्षेत्र का माहौल किसी भी सूरत में खराब होने नहीं दिया जाएगा। इस मौक़े पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बैजन्ति माला, भाजपा नेता सुबोध शर्मा,सुखवेन्द्र बाल्मीकि, सुबोध सैनी, भूपेंद्र चौधरी, सचिन त्यागी, मुकेश प्रधान, योगेंद्र प्रजापति, शराफत प्रधान, डॉ भूषण, भुरू गाढ़ा, मनोज सैनी, सर्वेश चौधरी, डॉ सुरेश चौधरी, अरविन्द प्रधान डॉ नेतृपाल सिंह, आदर्श चौधरी, ऋषिपाल मुलेवाला, महेंद्र सैनी, बबलू प्रधान,मुनेश कश्यप, मांघेराम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369