आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर के कुमराडा गांव की घटना पर ग्रामीणों के साथ साथ भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने भारी रोष प्रकट किया है भाजपा विधायक का आरोप है कि कुमराडा गांव की घटना में जब प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हो चुकी थी तो उसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने निहत्थे लोगों पर बर्बरता पूर्वक बल प्रयोग क्यों किया जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमे महिलाएं भी शामिल हैं।
भाजपा विधायक का आरोप है कि उनकी दोनो पक्षों से इस बाबत वार्ता भी हो चुकी थी लेकिन उसके बावजूद एएसडीएम ने जल्दबाज़ी कर गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि महिलाओं पर भी हमला किया गया वहीं उन्होंने ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रसाशन पर किये गए हमले की भी कड़े शब्दों में निंदा की।

विधायक का आरोप था कि गांव का एक व्यक्ति गांव के माहौल को खराब कर देना चाहता है जिसे किसी भी सूरत में बर्दश्त नहीँ किया जाएगा।वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि संदीप खटाना द्वारा उन्हें मंदिर में जाने से रोका जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा की उनके विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गांव का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। आज के समय मे सभी को मंदिर में पूजा करने का अधिकार है लेकिन वहीं कुछ लोग आज भी तुगलकी फरमान जारी करते हैं आपस मे भेदभाव करते हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। भाजपा विधायक ने कहा कि भारत एक ऐसा गुलदस्ता है जहां पर भाजपा सरकारों ने हमेशा एकता और भाईचारे के साथ साथ सबका साथ सबका विकास और सबका विकास का नारा दिया है। लेकिन अगर गांव में भी भेदभाव जैसी घटनाएं होंगी तो इससे हालात और भी खराब हो जाएंगे उन्होंने कहा कि अगर एएसडीएम जल्दबाजी में कदम ना उठाते तो इतनी बड़ी घटना घटित न होती।

वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग गांव में अशांति फैलाना चाहते हैं जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होंगे।वहीं अब ग्रामीण भी पुलिस प्रसाशन पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा रहे है। इस मौके पर एएसडीएम पूरन सिंह राणा का कहना था कि सरकारी तालाब की भूमि पर कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे थे जिसके चलते उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शांति व्यवस्था कायम की उन्होंने कहा कि मंदिर में पूजा करने से किसी को रोका नहीं जा सकता। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मूर्तियों को पौराणिक मंदिर में स्थापित ना किया गया तो वह धर्म परिवर्तन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे
इस दौरान रजत कुमार राहुल कुमार अंकित मोनू ओमी राजेंद्र निकिता बबली चमन देवी को पेश रमेश व देवी और रवीश कुमार ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला