Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक ने किया माधोपुर गांव में 25 लाख की सड़क का शिलान्यास,कहा विकास किया है विकास करेंगे

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल क्षेत्र की सड़कों के निर्माण को लेकर बेहद गंभीर हैं ब्रहस्पतिवार को भाजपा विधायक ने माधोपुर गांव पहुंचकर   सड़को का शिलान्यास किया।इस मौके पर भाजपा विधायक ने सालियर और माधोपुर गांव के मुख्य मार्ग को  जोड़ने वाली 25 लाख की लागत से निर्माण होने वाली सड़क का फीता काटकर शिलान्यास किया।इस दौरान भाजपा विधायक ने इसके अलावा दो छोटी बड़ी सड़कों का भी शिलान्यास किया।

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि चुनाव के समय जो वायदे उन्होंने जनता से किये थे अब वो पूरे हो चुके है  माधोपुर गांव में पिछले लंबे समय से सड़क निर्माण नहीं हुआ था ग्रामीण लगातर मांग कर रहे थे जिसका कार्य अब शुरू हो चुका है गांव में जलभराव से भी जल्द ग्रामीणों को मुक्ति मिलेगी।भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया इस दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि क्षेत्र का कोई गांव ऐसा नहीं बचेगा जिसका विकास ना हुआ हो जहां पर पक्की सड़कें ना हों।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी का साथ सबका विकास का नारा लेकर आगे बढ़ रही है यही कारण है कि आज भाजपा देश की नंबर 1 पार्टी बन चुकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत करने के लिए नए आयाम स्थापित किये है  वो दिन दूर नहीं जब पूरे भारत मे भाजपा की ही सरकार होंगी।भारतीय जनता पार्टी ही देश का विकास कर सकती है।इस मौके पर माधोपुर गांव के पूर्व प्रधान सिबतैंन अली,मोहम्मद आलम,दानिश अली,डॉ इसरार,शान मोहम्मद उर्फ टीपू,सगीर अहमद,मुकेश,माँघेराम, शहज़ाद,हाजी तालिब,अफ़ज़ाल,रागिब और ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद गुप्ता आदि शामिल रहें।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369