Jan Mudde

No.1 news portal of India

युवाओं के लिए राज्य में वैक्सीन की अभी भी किल्लत, क्यों नहीं मिल पा रही वैक्सीन! जानने के लिए पढ़े पूरी ख़बर

Spread the love

राज्य में 45 प्लस आयु वालों के लिए वैक्सीन आने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी एक लाख वैक्सीन आई। जो जिलों और टीकाकरण केंद्रों को बांट दी गई। अब इंतजार 18 प्लस वालों का किया जा रहा है। जिनका वैक्सीनेशन अभियान ठप पड़ा हुआ है। राज्य में 45 प्लस वालों का वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। उनके लिए केंद्र सरकार की ओर से निरंतर वैक्सीन की सप्लाई भी हो रही है। रविवार को आई एक लाख वैक्सीन को तय समय के भीतर बंटवा भी दिया गया। राज्य में असल दिक्कत 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में आ रही है। यहां टीकाकरण केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। युवा निराश होकर लौट रहे हैं। हर दिन जानकारी मांगी जा रही है। जवाब वही रटा रटाया दिया जा रहा है कि वैक्सीन अभी नहीं आई है। ऐसे में 18 प्लस वालों को इंतजार करना होगा।
नौ जून तक आने की उम्मीद
राज्य 1.40 लाख वैक्सीन 18 प्लस वालों के लिए ऑर्डर केंद्र को दे चुका है। पैसे भी जमा कराए जा चुके हैं। लेकिन सप्लाई नहीं हो पा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि नौ जून तक शायद 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन पहुंच जाए

ग्लोबल टेंडर पर टिकी उम्मीद
राज्य में वैक्सीन की कमी दूर हो, इसके लिए 18 प्लस वालों के लिए टेंडर किया गया है। पहली बार टेंडर की समय अवधि पूरी होने के बाद टेंडर की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसके बाद भी यदि कंपनियां टेंडर में दिलचस्पी नहीं दिखाती, तो व्यक्तिगत संपर्क किया जाएगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369