आरिफ नियाज़ी
जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी के निधन के बाद आज दिल्ली में मौजूद जमीयत उलेमा ए हिंद के हेडक्वॉर्टर में हुई जमीयत की एक बैठक में पूर्व सांसद और जमीयत उलेमा हिंद के महासचिव मौलाना सैयद महमूद मदनी को इत्तेफाक राए से जमीअत उलमा ए हिंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है अध्यक्ष पद के चुनने के बाद तमाम लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी है।
उत्तराखण्ड में भी महमूद मदनी के अध्यक्ष बनने से जमीयत के लोगों में बेहद खुशी का माहौल है। उत्तराखंड जमीयत उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना आरिफ ने मौलाना महमूद मदनी को मुबारकबाद भेजी है। इस दौरान मौलाना आरिफ ने कहा कि सभी लोग आपकी सरपरस्ती में काम करना चाहते हैं उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में जमीयत उलेमा हिंद का दबदबा और ज्यादा कायम होगा जमीयत उलेमा हिंद और ज्यादा मजबूत होगी वही उन्होंने बतायाकि आज जमीयत उलेमा हिन्द के 12 मिलियन से ज्यादा सदस्य बन चुके है
हालांकि जमीअत उलेमा हिंद बड़े पैमाने पर लंबे समय से गरीब बेसहारा और मजलूम लोगों की मदद करती आई है ।जमीयत उलेमा हिंद के द्वारा कही गई बात को लोग समझते और मानते भी हैं।उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा ए हिन्द हमेशा ही आपसी सौहार्द को बढ़ावा देती आई है। एकता को बढ़ाती है और हमारे लिए सबसे बड़ी महत्वपूर्ण बात यह है कि आज से हम सभी जमीयत के कार्यकर्ता पदाधिकारी सभी मौलाना महमूद मदनी की सरपरस्ती में कार्य करेंगे और अपनी तंजीम को देश के कोने कोने में मजबूत करने का काम भी करेंगे
दरअसल मौलाना महमूद मदनी के अध्यक्ष बनने के साथ-साथ जहां जहां एक और हमारे लिए बड़ी खुशी की लहर है तो वही गम की लहर भी है मौलाना अब्दुल रज्जाक हमारे बीच नहीं रहे उनके लिए अपने घरों से ही दुआ ए मगफिरत करें और शासन प्रशासन ने जो कोविड-19 के तहत गाइडलाइन जारी की गई है उसका सख्ती से पालन करें कोई भी उनके जनाजे की नमाज में शिरकत ना करें।
इस मौके पर नायब सदर कारी इरफान मौलाना अरशद मदरसा रहमानिया रूड़की मास्टर अहसान जनरल सेकेट्री डॉक्टर फैसल जिले के सदर मौलाना हारून क़ासमी जनरल सेकेट्री मौलाना नसीम क़ासमी मौलाना शमशाद मौलाना अरशद घोड़ेवाले,मुफ़्ती एतराम कारी शमीम लाठर देवा मौलाना सैयद मोहम्मद अजीम मौलाना अली शाह मुफ्ती राहत ने भी हजरत मौलाना महमूद मदनी के जमीयत उलेमा हिंद के सदर बनाए जाने पर खुशी का इजहार कियाहै।




More Stories
देश भर में तेजी से पैर पसार रहा है ब्लैक फंगस, 7251 मरीज, 219 मौतें, ये हैं 10 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य