Jan Mudde

No.1 news portal of India

युवाओं के टीकाकरण में सरकार को लानी होगी तेजी, केवल उत्तराखंड में ही 64% युवा हुए दूसरी लहर के शिकार

Spread the love

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर युवाओं पर भारी पड़ रही है। कुल मामलों में से 20 से 49 आयुवर्ग के 64.6 प्रतिशत व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं पुरुषों की तुलना में महिलाओं में संक्रमण की दर कम है। प्रदेश में संक्रमित होने वालों 61.8 फीसद पुरुष हैं, तो 38.2 प्रतिशत महिलाएं इससे संक्रमित हुई हैं।

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कोरोना संक्रमण के आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2021 के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-संजीवनी पोर्टल के जरिये मंगलवार को 1200 व्यक्तियों ने परामर्श लिया। इस पोर्टल के जरिये अभी तक 26 हजार व्यक्ति परामर्श ले चुके हैं।

प्रदेश में संक्रमण दर 23 से घटकर 15 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। प्रदेश में बुधवार को 35 हजार से अधिक व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई। वर्तमान में प्रदेश की कोरोना जांच की दर राष्ट्रीय जांच दर से दोगुना है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369