Jan Mudde

No.1 news portal of India

कुम्भ समाप्त होने के बाद दो दिन में दो संतो की और मौत, कोरोना संक्रमित हुए थे संत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पंच परमेश्वर श्रीमहंत मनीष भारती का गुरुवार को एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। श्रीमहंत कोविड संक्रमित थे। उन्हें आठ दिन पूर्व एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने की संत के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि की है।
इससे पहले पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी के श्रवणनाथ मठ के अध्यक्ष और एसएमजेएन पीजी कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत लखन गिरी की एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

श्रीमहंत लखन गिरि कोविड संक्रमित थे और पिछले 10 दिनों से एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे।पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी के श्रीमहंत लखन गिरि को करीब 20 दिन में पहले बुखार और खांसी की शिकायत के बाद जगजीतपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया था।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369