Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से अवर अभियंता राहुल गिरी को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए किया गया सम्मानित।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

देहरादून। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से निगम सेवाओं में सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
जिसके चलते निगम के अवर अभियंता राहुल गिरी (प्रभारी) को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र में उनके द्वारा निगम सेवाओं में किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।
दरअसल यह प्रशस्ति पत्र 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया था । प्रमाण पत्र पर निगम के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी सहित संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
राहुल गिरी को मिले इस सम्मान के बाद सहकर्मियों और परिचितों में खुशी का माहौल है। यह सम्मान उनकी कार्य के प्रति निष्ठा, जिम्मेदारी और उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण माना जा रहा है।इस सम्मान को पाकर राहुल गिरी ने सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369