आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ग्राम मानक मजरा एवं ढीलमजरा में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 12 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विद्युत विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में दिन भर हड़कंप मचा रहा । विभागीय टीम ने कई स्थानों पर विद्युत कनेक्शनों एवं मीटरों की जांच की तथा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की।एस डी ओ सजल अटवाल ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई में ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी भगवानपुर सजल अटवाल, अवर अभियंता शिवम सैनी, अवर अभियंता जॉनी कुमार, लाइनमैन दीपक, बादल, मीटर रीडर अफजालआदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।