आरिफ नियाज़ी।
5 वीं मिनी उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी रुड़की के मैदान पर आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न जनपदों की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। चैम्पियनशिप में वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी ने प्रथम, आचार्य कुलम पतंजलि ने द्वितीय और सेंट जोसेफ स्कूल बागेश्वर स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर गोवा में आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड टीम हेतु चयन किया गया। उक्त टीम प्रशिक्षण शिविर के उपरांत आगामी 7 से 9 सितंबर तक मडगांव (गोवा) में होने वाली मिनी राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
चैम्पियनशिप का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री आदित्य राणा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अनिल भास्कर, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस पार्टी और पूर्व क्रिकेटर प्रकाश जोशी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सीओओ अवतार सिंह, सीईओ अमजद उस्मानी, प्रदेश सचिव इमरान सादिक, जिला सचिव हरिद्वार भारत भूषण, जिला सचिव बागेश्वर हरीश रावत, वसीम अहमद, उमेश कुमार, माजिद खान, रितु सैनी, अब्दुर्रहमान आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।