Jan Mudde

No.1 news portal of India

गुमशुदा युवक को जीआरपी पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
जीआरपी रुड़की द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवक को सकुशल तलाश कर परिजनों से मिलाया है।
चौकी जीआरपी रुड़की पर राजकुमार पुत्र स्वर्गीय लाला सिंह, निवासी ग्राम भावा, थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़, उत्तर प्रदेश द्वारा सूचना दी गई कि उनका पुत्र शिवम तेवतिया (उम्र करीब 25 वर्ष) दिनांक 05.08.2026 को कांवड़ लेने हेतु हरिद्वार आया था।शिवम तेवतिया ने 8अगस्त को फोन के माध्यम से अपने परिजनों को बताया था कि वह रेलवे स्टेशन रुड़की पर है तथा मेरठ जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा है। इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा पिछले कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी।
उक्त सूचना पर उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार चौकी जीआरपी रुड़की से गुमशुदा शिवम तेवतिया की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन टपरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, थाना कलियर, थाना भगवानपुर, थाना सिविल लाइन रुड़की एवं हरिद्वार आदि क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई तथा विभिन्न स्थानों पर तलाश की गई।पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 13.08.2026 को गुमशुदा शिवम तेवतिया को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।परिजनों को चौकी जीआरपी रुड़की बुलाकर शिवम तेवतिया को उनकी सुपुर्दगी में सकुशल सौंप दिया गया। अपने पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा जीआरपी रुड़की पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सुशील कुमार तिवारी,ADSI गिरीश चंद्र उनियाल
कां0 चंद्रकिरण
कां जाहुल हसन मिर्जा
का0 आशीष कुमार
कां जितेंद्र कुमार
शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369