आरिफ नियाज़ी।
पिरान कलियर लगातार तरक्की की तरफ अग्रसर है आए दिन बेरोज़गार युवक गैस्ट हाउस खोलकर अपना स्वयं का रोज़गार अपना रहे हैँ इसी कड़ी में एक नाम बाबा एक मीनार वाली गली में सनलाइट होटल का भी हो चुका है जिसका भाजपा के मनोनीत दो सभासदों और प्रमुख समाजसेवी आदिल फरीदी ने भव्य उदघाटन किया है।कार्यक्रम में पहुंचे कलियर नगर पंचायत के नामित सभासद बाबा उर्फ मुरसलीन, सभासद रामपुर नगर पंचायत मोहम्मद अख़लाक और प्रमुख समाजसेवी आदिल फरीदी का मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया । इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज के लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।नामित सभासद बाबा उर्फ मुरसलीन ने कहा कि सनलाइट होटल का शुभारम्भ परिवार, दोस्तों और क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं प्यार से हुआ है। उन्होंने कहा कि होटल में मेहमानों और जायरीनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां गर्म पानी, ठंडा पानी और मिनरल वाटर समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।इस दौरान उन्होंने कहा की यदि भाजपा हाईकमान मुनीश सैनी को कलियर विधानसभा से प्रतियाशी बनाता है तों भाजपा इस सीट को जीतकर इतिहास दर्ज करेंगी। वहीं रामपुर सभासद अख़लाक ने कहा की मुनीश सैनी इस बार कलियर विधानसभा जीतकर नए आयाम स्थापित करेंगे मुस्लिम समाज भी बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ चुका है जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलना तय है। इस दौरान गोल्डन बाबा ने कहा कि इस होटल में साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले जायरीनों को बेहतर माहौल मिल सके। हालांकि कलियर में होटल के संचालन से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की काफी उम्मीद है।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख समाजसेवी आदिल फरीदी ने कहा कि पिरान कलियर में होटल और गेस्ट हाउसों की सुविधाएं बढ़ने से बाहर से आने वाले जायरीनों को बेहतर ठहरने की व्यवस्था मिलेगी। सभी ने होटल की सफलता और तरक्की के लिए विशेष दुआऐं की।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।