Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन तोमर ने जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन, मांगे पूरी ना होने पर 18 अगस्त को यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के दिशा-निर्देश पर आज यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक संगठन के कार्यक्रताओं द्वारा जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 17 बिन्दुओं के समाधान के लिए देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जॉइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया है। मांगे ना पूरी होने पर 18अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जॉइंट मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में प्रमुख रूप से कहा गया है की इकबालपुर गन्ना मील पर गन्ना किसानों का करोड़ों से भी ज्यादा बकाया होने के चलते किसान परेशान है। इसलिए किसानो का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए । गन्ना किसानों के लिए जल्द से जल्द किसानों कि सुविधा के लिए दूसरी गन्ना फैक्ट्री लगाईं जाए। इस दौरान किसानों ने तहसील के अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील में कोई भी काम बिना रिशवत और सुविधा शुल्क के नहीं हो रहा है तहसील में बड़े पैमाने पर भरस्टाचार व्याप्त है इतना ही नहीं किसानों का बड़े स्तर पर शौषण भी किया जा रहा है।हालांकि प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया की नारसन ब्लाक के गांव दहिया का एक जमीनी विवाद का केस रूड़की तहसीलदार कोर्ट में चल रहा था लीलावती पक्ष और मदन पक्ष का था इसी बीच तहसीलदार के बाबू द्वारा लीलावती पक्ष से मिलीभगत कर एक तरफा फैसला कर मदन पक्ष को बिना सुने ही एक तरफा फैसला कर लीलावती पक्ष के नाम फैसला कर दिया गया। जिसके चलते इस मामले में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी ने मामले कि निष्पक्ष जांच की मांग की है।इस दौरान भारत में ट्रैंड बिल का पूर्ण रुप से विरोध करने का आह्वान और किसानौ के सम्पूर्ण कर्ज माफी की बात भी कही गयी है। यूनियन ने किसानों को बिजली डीजल खाद डाई और खेती मे उपयोग होने वाले यंत्र पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी कि मांग भी की है इसके साथ साथ सरकार द्वारा खेतों कि तारबंदी की मांग करते हुए कहा की इससे किसानों कि फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि किसानों को नलकूप कनशंन और बिजली निशुल्क दी जाए और जो किसानों के नलकूप के मोटर चोरी होते हैं उस पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए। किसानों के पशु चोरी होते हैं उस पर भी पुलिस विशेष ध्यान दें और पशु चोरी पर नकेल कसी जाए। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय सचिव तालीब हसन महिला मोर्चा तहसील अध्यक्ष रीतू सैनी जौध सिह रहतू सिह,सलमान, राजेश कलीराम, पहल सिह, इकलाख, सलमान आजम, असलम, यशपाल वकील,विजेन्दर सिह, याद हसन राशीद,इमरान आदि मौजूद रहे।.

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369