आरिफ नियाज़ी।
रूड़की सिविल लाईन कोतवाली में तैनात अपर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठी को कावड़ मेला ड्यूटी में मुख्य डाइवर्जन स्थल गणेशपुर पुल (टैंक चौक) पर नियुक्त किया गया था। इस प्वाइंट पर रहकर अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी द्वारा टैंक चौक को फ्लेक्सी बोर्ड लगाकर कावड़ियों के आवागमन के लिए फ्लेक्सी दिशा सूचक बोर्ड लगाकर एक बहुत ही सुंदर लुक टैंक चौक को दिया गया, जो कभी पहले इतना सुंदर लुक कभी नहीं बनाया गया। जिससे कावड़ियों को डाइवर्जन करने में मदद मिली । टैंक चौक के बहुत ही सुंदर लुक को देखकर आमजन द्वारा ,आसपास के लोगों द्वारा, एवं उच्च अधिकारी गण, मीडिया बंधुओं, विशेष पुलिस अधिकारियों, यातायात वॉलिंटियर्स आदि के द्वारा बहुत ही सराहना की गई। इसके बाद नहर पटरी टैंक चौक पर लामाओं की निकासी कम होने पर नगला इमरती डाइवर्जन पर डाक कावड़ का अत्यधिक प्रेशर हो जाने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल द्वारा अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी के अनुभव एवं काबिलियत के मध्य नजर अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी को हाईवे डाइवर्जन नगला इमरती पर नियुक्त किया गया जहां पर रहकर नरेंद्र राठी द्वारा नगला इमरती हाईवे डाइवर्जन पर भारी कावड़ जन सैलाब को डाइवर्जन करने सुव्यवस्थित करने में अहम भूमिका निभाई गई, अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी द्वारा निष्ठा, लगन, अनुशासन, समर्पण, विनम्रता, दृढ़ता से निभाई गई। कावड़ मेला समापन समारोह हरिद्वार में इनके द्वारा निष्ठा, लगन, अनुशासन, समर्पण, विनम्रता, दृढ़ता से निभाई गई अहम भूमिका के लिए अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी का उत्साहवर्धन एवं मनोबल बढ़ाने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवम् व्यवस्था) महोदय द्वारा नरेंद्र राठी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।





More Stories
धनोरी ऊर्जा निगम के एस डी ओ ने मीटर रीडर्स के साथ की समीक्षा बैठक, NA/NR, अनबिल्ड कनेक्शन और राजस्व वसूली कैंप्स पर विस्तार से की चर्चा।
ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, सफरपुर और रसूलपुर में मचा हड़कंप, 9 बिजली चोर पकड़े।
रूड़की के प्राचीन शिव मंदिर में दिन भर श्रद्धांलुओं की रही भारी भीड़, शिव मंदिर में चढ़ाया जल।