आरिफ नियाज़ी।
धनोरी बिजली घर पर ऊर्जा निगम के एस डी ओ अश्वनी कुमार ने NA और NR श्रेणी के कनेक्शनों, अनबिल्ड कनेक्शनों की स्थिति और आगामी ‘राजस्व वसूली कैंप्स’ की योजना को लेकर अपने कार्यालय में एक आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की है।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मीटर रीडिंग में आ रही समस्याओं का समाधान करना और राजस्व वसूली में तेजी लाना है। इस दौरान एस डी ओ अश्वनी कुमार ने जहाँ बिजली चोरी रोकने के लिए चैकिंग करने की बात कही तों वहीं उन्होंने सभी स्टाफ से राजस्व वसूली बढ़ाने के भी सख्त निर्देश दिए।उन्होंने कहा की बिल वसूली के लिए अभी से सभी स्टाफ जुट जाए और जल्द से जल्द अपने लक्ष्य को. पूरा करें। इस मौक़े पर सभी मीटर रीडर के अलावा ऊर्जा निगम के अवर अभियंता भी मौजूद रहे।




More Stories
निष्ठा, लगन, अनुशासन, समर्पण, विनम्रता और दृढ़ता का अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी को मिला इनाम,अपर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा किया गया सम्मानित।
ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, सफरपुर और रसूलपुर में मचा हड़कंप, 9 बिजली चोर पकड़े।
रूड़की के प्राचीन शिव मंदिर में दिन भर श्रद्धांलुओं की रही भारी भीड़, शिव मंदिर में चढ़ाया जल।