Jan Mudde

No.1 news portal of India

जश्न-ए-ख़ैरुल वरा की तैयारियों के बीच नई संस्था “AWN Foundation” के गठन की घोषणा।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।

रुड़की। आगामी जश्न-ए-ख़ैरुल वरा (जश्न-ए-मिलाद)के सफल आयोजन को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक संगठित रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नई संस्था **”AWN Foundation”** के गठन की घोषणा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के *जनरल सेक्रेटरी कुंवर शाहिद ने कहा कि पिछले लगभग छह वर्षों से अंजुमन ग़ुलामाने मुस्तफ़ा सोसाइटी के बैनर तले जश्न-ए-ख़ैरुल वरा के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप, अस्पतालों में फल वितरण, महफ़िल-ए-समा व क़व्वाली, लंगर तथा अन्य समाजसेवी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य हमेशा से इंसानियत की ख़िदमत, अहले बैत की तालीम को आगे बढ़ाना तथा समाज में भलाई और आपसी भाईचारे को मज़बूत करना रहा है।
कुंवर शाहिद ने कहा कि स्वर्गीय शादाब साबरी के इंतक़ाल तथा हाल ही में उनके पिता के निधन के बाद यह महसूस हुआ कि व्यक्तियों से बढ़कर संस्थाएं होती हैं, जो आने वाली पीढ़ियों तक सेवा और ख़िदमत के मिशन को आगे बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इन धार्मिक और समाजसेवी कार्यों से जोड़ने तथा इस मिशन को संगठित रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक नई संस्था की आवश्यकता महसूस की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि AWN फाउंडेशन का गठन किसी संस्था का विकल्प या प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समाज सेवा, ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ और दीनी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की एक सकारात्मक पहल है।
बैठक में बताया गया कि विभिन्न नामों पर गहन विचार-विमर्श के बाद AWN Foundation” नाम का चयन किया गया। अरबी शब्द **”Awn (عون)”** का अर्थ मदद, सहारा और सहायता** है, जो संस्था के मूल उद्देश्य—**ख़िदमत-ए-ख़ल्क़, मानव सेवा और सामाजिक सहयोग**—को पूरी तरह अभिव्यक्त करता है।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई संस्था के गठन का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि **AWN Foundation** भविष्य में धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करेगी। साथ ही सभी से संस्था को मज़बूत बनाने और समाज सेवा के इस मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर आरिफ अली, मुमताज़ नक़वी, हैदर उर्फ़ आसिफ अली, रियाज़ कुरैशी, आरिफ नियाज़ी, गुड्डू साबरी, सलीम अली (पूर्व पार्षद पति), इनाम साबिर, अमजद उस्मानी, अनस गाज़ी, आसिफ अली, बिलाल ख़ान, मुनव्वर अली, मुनीर आलम, नसीम अहमद, राहिल अली, साहिल ख़ान, शान साबरी, वज़ीर अहमद एवं सैफ़ अली** सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369