Jan Mudde

No.1 news portal of India

चुड़ियाला में सीएम धामी का भव्य स्वागत, कहा- “संत रविदास के विचारों से ही समाज में आई समरसता, भाजपा नेता सुशील पोंगोवाल ने किया ज़ोरदार स्वागत।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर भगवानपुर क्षेत्र के चुड़ियाला गाँव में एक भव्य और विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काशी (वाराणसी) से आरंभ होकर चुड़ियाला पहुँची ‘कलश वंदन महारैली’ का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने संत रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संत रविदास जी का अवतरण उस कालखंड में हुआ था, जब समाज कुरीतियों, संकीर्णता और ऊँच-नीच के भेदभाव जैसी बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में संत रविदास जी की अमर वाणी और उनके उपदेशों ने समाज में एक नई वैचारिक क्रांति का सूत्रपात किया।
​उन्होंने कहा कि संत रविदास ने हमेशा समानता, भाईचारे और नशामुक्ति का संदेश देकर समाज को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकारें इन्हीं महान संतों के आशीर्वाद और प्रेरणा से देश-प्रदेश के सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर हैं।
​इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील पोंगोवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री खजान दास का शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न के रूप में संत रविदास महाराज जी का एक चित्र भी सप्रेम भेंट किया।​सुशील पोंगोवाल ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है। उनकी दूरगामी सोच से प्रदेश को एक नई गति मिली है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि धामी जी के इन्हीं विकास कार्यों के दम पर आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा एक बार फिर अपना परचम लहराएगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369