आरिफ नियाज़ी।
रुड़की।
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेशभर में युवाओं और आम जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सुराज सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सुराज सेवा दल के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।ज्ञापन सौंपने पहुंचे सुराज सेवा दल के प्रमुख नेताओं और जन प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया।सुराज सेवा दल के नेता एवं ग्राम प्रधान शिकारपुर नौशाद अली ने आरोप लगाया की “प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कड़े कानूनों और तमाम दावों के बावजूद UTU जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की पारदर्शिता और दावों की पूरी तरह से पोल खोलता है।प्रधान, खलील अहमद, हाजी इसरार चेयरमैन, और अलीम प्रधान, टांडा भनेड़ा ने कहा की “वर्तमान सरकार में बेरोजगार युवा, छात्र-छात्राएं और समाज का हर वर्ग परेशान है। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को नैतिकता के आधार पर तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर हुए हालिया छात्र आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि जब छात्र और युवा एकजुट होते हैं, तो बड़ी से बड़ी सत्ता को झुकना पड़ता है। सुराज सेवा दल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। नेताओं ने कहा कि युवाओं के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से लड़ा जाएगा।
इस प्रदर्शन और ज्ञापन प्रक्रिया के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।जिनमें प्रमुख रूप से
डॉ. सतवीर सिंह, सुशील कटारिया, नितिन कटारिया, शेखर कटारिया,छोटा (निवासी शिकारपुर), नरेश धीमान, नदीम, इनाम सभासद रहीश,आदिल,विनोद राणा,आदित्य राणा,सुशील कटारिया,नदीम,रियाजुल, ईनाम,फुरकान विधानसभा अध्यक्ष पिरान के लिए रईस अहमद फरमान,तसव्वर अली, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।