आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के झबरेड़ा से आगामी 17 जुलाई को देहरादून में होने वाली राहुल गाँधी की रैली में हज़ारों लोग शामिल होगे। आज के कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मंगलौर विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा की भाजपा के पास विकास की कोई सोच नहीं है प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है बड़े पैमाने पर भरस्टाचार है बेरोज़गारी चरम पर है और सरकार अपनी पीठ थाप थपा रही है। उन्होंने कहा सरकार नाम की प्रदेश में कोई चीज नहीं रह गई है। वहीं कार्यक्रम की तैयारी को लेकर झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र जाती ने छात्रों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में शाम 5 बजे देहरादून पहुंच कर प्रदेश सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार को हिलाने का काम करे
उन्होंने आरोप लगाया की यह सरकार युवाओं की दुश्मन है और देश को गरीबी की तरफ लेकर जा रही है
वीरेंद्र जाती ने बताया कि सरकार नही चाहती कि युवाओं को रोजगार मिले और यही वजह है कि भाजपा ने झबरेड़ा में होने वाले रोजगार मेला को ऐन वख्त पर निरस्त कराने का काम किया था इसके बाद उन्होंने राहुल गाँधी के परेड ग्राउण्ड में होने वाले कार्यक्रम को भी निरस्त कराकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। वही कलियर से कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान ने भी भाजपा सरकारो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में आने वाली है और भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा की भाजपा पूरी तरह से फेल हो चुकी है अब उसके पास हिन्दु मुस्लिम कार्ड के कुछ नहीं रह गया है। वहीं पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने कहा की भाजपा सरकार में जनता बेहद परेशान है किसी को कोई लाभ नहीं मिल रहा है सरकार के मंत्री भी विकास की झूठी बात करते है आज हालात बेहद खराब है अगर जल्द ही इस सरकार को बिदा ना किया तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर बाल्मीकि समाज के एक सभासद ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।