Jan Mudde

No.1 news portal of India

ब्लॉक में नहीं पहुंचे कई विभागों के अधिकारी, राज्य मंत्री और भाजपा ज़िला अध्यक्ष हुए नाराज़, बीडीओ को लगाई फटकार।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की ब्लॉक में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत आयोजित _सेवा पखवाड़ा_ कार्यक्रम के समापन अवसर पर दिलचस्प माहौल देखने को मिला। इस कार्यक्रम में बहुत कम विभागों के कर्मचारी पहुँचने पर राज्य मंत्री नितिन गौतम खंड विकास अधिकारी पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों का भी पालन नहीं कर रहे हैं इतना ही नहीं ऐसे कार्यक्रम को लेकर भी अधिकारी गंभीर नहीं है तों फिर विकास कैसे करेंगे ।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने भी खंड विकास अधिकारी को जमकर फटकार लगाई उन्होंने कहा की विभागीय अधिकारियो को अपनी ज़िम्मेदारी समझनी चाहिए सुचना मिलने के बाद भी अधिकारी लापरवाह बने है वहीं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने जानकारी लेनी चाही की क्या अधिकारियों को ब्लॉक से सुचना भेजी गई थी जिसके एवंज़ में खंड विकास अधिकारी सुमन दत्ताल कोटियाल ने बार बार मंच को अवगत कराया की सभी को सुचना समय पर दे दी गई थी कुछ अधिकारी स्टॉल पर रुके हुए है लेकिन भाजपा नेता खंड विकास अधिकारी से बेहद नाराज़ दिखाई दिए जिसके चलते आज का सेवा पख्वाड़ा कार्यक्रम महज़ एक औपचारिकता बनकर रह गया। इस दौरान राज्य मंत्री नितिन गौतम ने कहा की सी एम धामी सरकार की योजनाओ को घर घर तक पहुंचाना चाहते है जिसके लिए जगह जगह शिविर लगाए जा रहे हैँ। वहीं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है । इस अवसर पर उन्होंने कहा की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबके प्रयास” के संकल्प के साथ ही प्रदेश का विकास तेज़ी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता है।वहीं इस बाबत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा की भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान में कोई कोर कसर नहींh छोड़ रही है केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने महिलाओं को आगे बढ़ाने और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई हैँ जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख लुबना राव तथा संचालन खंड विकास अधिकारी सुमन दत्ताल कोटियाल ने किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री आदेश सैनी , राज्य मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरिद्वार प्रभारी देवी सिंह राणा, शयामवीर सैनी, भाजपा नेता सुशील त्यागी, खाद्य पूर्ती अधिकारी एम एस रावत,ए बी डी ओ सुभाष सैनी, मुकेश सैनी, निर्मल कुमार, कोठारी जी, लेखाकार हरीश गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369