Jan Mudde

No.1 news portal of India

केतन हत्याकांड को लेकर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सांसद चंद्रशेखर रावण पर साधा निशाना, कहा केतन की हत्या पर रावण कर रहे राजनीति।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
केतन हत्याकांड को लेकर 20 दिन बीत जाने के बाद सांसद चंद्रशेखर रावण पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल जमकर बरसे रूड़की डाक बंगले पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान राज्य
मंत्री देशराज कर्णवाल ने आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण पर केतन हत्याकांड को लेकर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। राज्य मंत्री ने कहा की यदि चंद्र शेखर रावण का उद्देश्य वास्तव में पीड़ित परिवार से मिलना और संवेदना व्यक्त करना होता, तो इसके लिए किसी प्रकार के सार्वजनिक ऐलान अथवा व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता नहीं थी। वह सीधे जाकर परिवार से मिल सकते थे। घटना के बाद वह स्वयं पीड़ित परिवार से मिल चुके है , देशराज ने कहा की उनके दुख में वह सहभागी बने तथा व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को 4 लाख 12 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी उपलब्ध कराया गया। साथ ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को जेल भेजा गया।
यह भी चिंतन का विषय है कि भीम आर्मी चुनिंदा घटनाओं पर ही सक्रियता दिखाती हैं। जब कोई मुस्लिम, एससी समाज का उत्पीड़न करता है तो चुप्पी साध लेते हैं, ऐसा केवल मुस्लिमों की वोट पाने के लिए कर रहे हैं। इससे साफ है कि भीम आर्मी एससी समाज और खासकर युवाओं को भटका रही है। राज्य मंत्री ने कहा कि समाज में किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय के विरुद्ध समान संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ आवाज उठाई जानी चाहिए। समाज को बांटने वाली राजनीति किसी के हित में नहीं है।
कुछ लोगों और संगठनों द्वारा लगातार समाज में वैमनस्य फैलाने और युवाओं को भटकाने का कार्य किया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखंड की सामाजिक समरसता और सौहार्द को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी अपराध या दुखद घटना को राजनीतिक लाभ के साधन के रूप में इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि चंद्रशेखर वास्तव में पीड़ित परिवार की सहायता करना चाहते है, तो उसका स्वागत है और वह खुद पीड़ित परिवार का बैंक खाता विवरण उपलब्ध करा देंगे । इस तरह का दिखावा करने की जरूरत नहीं है। देशराज कर्णवाल ने केतन हत्याकांड जैसी दुखद घटना पर राजनीति किए जाने की घोर निंदा की है । उनका प्रयास लगातार जन-जन की सरकार शिविरों के माध्यम से गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का रहा है। लेकिन भीम आर्मी के लोग उसमें भी रोड़ा अटका रहे हैं। इस दौरान प्रेस वार्ता में सलमान आसिफ एडवोकेट, शिव कुमार आदि भी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369