Jan Mudde

No.1 news portal of India

​हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ, मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन कोर्ट और व्यायामशाला का किया लोकार्पण।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए क्षेत्र की जनता और युवाओं को बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जहाँ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, वहीं रुड़की वासियों को एक आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात भी मिली।
​रुड़की पहुँचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले स्थानीय भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने और उनके जनकल्याणकारी संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
​इसके बाद मुख्यमंत्री एक निजी होटल में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि युवा ही देश और राज्य का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और संगठन की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सरकार की युवा-अनुकूल नीतियों पर भी चर्चा की।
​दौरे के मुख्य पड़ाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने यहाँ रिबन काटकर व्यायामशाला (जिम) और आधुनिक बैडमिंटन ग्राउंड का विधिवत लोकार्पण किया।
​इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा HRDA के तमाम उच्च अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की “हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए इस बेहतरीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का सबसे अधिक लाभ रुड़की वासियों और विशेषकर यहाँ के युवाओं को मिलेगा। यह कॉम्प्लेक्स युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा।”
​कार्यक्रम में एच आर डी ए की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका, प्राधिकरण सचिव प्रत्युश सिंह, सहायक अभियंता टी एस पंवार, राजन सिंह, जे ई प्रभात सिंह, जे ई रिया सैनी, जे ई पंकज के अलावा सभी राज्य मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369