आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार जिले में सुराज सेवा दल का कुनबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की मुहिम के तहत आज मंगलोर विधानसभा के ग्राम ठसका में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब पूर्व सी एम हरीश रावत के बेहद करीबी और पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद राणा अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सुराज सेवा दल में शामिल हो गए। कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट पदम सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की प्रदेश में आज
भ्रष्टाचार चरम पर है अराजकता और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।उन्होंने कहा की पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सरकार के दबाव में काम कर रहा है, लेकिन सुराज सेवा दल जनता का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
जोशी ने कहा की विधायक और सांसद के पास बड़ी पावर होती है, लेकिन जब जनता फरियाद लेकर जाती है, तो उन्हें गुमराह किया जाता है। जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
”सुराज सेवा दल बिना किसी लोभ-लालच के आम आदमी की समस्याओं को प्रमुखता से हल कराएगा और अब कदम पीछे नहीं हटाएगा।
सुराज सेवा दल के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा राज में आज हर व्यक्ति परेशान है। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा और बेरोजगारी अपने चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिना ‘सुविधा शुल्क’ के कोई काम नहीं हो रहा है। बिष्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि सुराज सेवा दल अब नई ऊर्जा के साथ भाजपा और कांग्रेस दोनों को सबक सिखाने का काम करेगा।
कार्यक्रम के आयोजक विनोद राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी समेत सभी अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से
प्रधान प्रतिनिधि नौशाद, खलील अहमद, सुन्दर, गजेंद्र एडवोकेट, अजय कुमार, हाकम प्रधान, संगठन मंत्री अतिस मिश्रा, नितिन कटारिया, जावेद अली, फराहम, अब्दुल कादिर, हर्षित राणा, धनी राम राणा, योगेश त्यागी, कुंवर पाल सिंह टीकोला, संदीप प्रधान टीकोला, इंतज़ार लहबोली, उज्ज्वल राणा, इंतज़ार प्रधान, आलिम प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
हज़रत इमाम हुसैन ने कर्बला में हक़ और सच्चाई को लेकर दीं कुर्बानी,ज़ुल्म के खिलाफ हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी हमेशा याद रखी जाएगी- डॉ.राशिद नियाज़ी।
अकीदत और गम के साए में उठी हजरत कासिम की मेहंदी, रात भर गूंजे नोहे* *रोके खेमे में ज़ैनब पुकारी, आज मेहंदी है कासिम तुम्हारी, जाऊं मैं सौ बार तुम पर मैं वाऱी आज मेहंदी है कासिम तुम्हारी
इंसानियत, सच्चाई और कुर्बानी की मिसाल है कर्बला – एडवोकेट राव बिलावर।