आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के खेड़ीशिकोहपुर गांव में मोहर्रम की सात तारीख को अलम निकाले गए। ढ़ोल नगाड़ों के साथ अकीदतमंद हाथों में अलम लिए या हुसैन या हुसैन के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे ख़ास बात यह रही की जगह जगह इमाम हुसैन और हज़रत अब्बास की याद में लंगर लुटाये जा रहे थे
दरअसल खेड़ी शिकोहपुर में गम-ए-हुसैन की गूंज के बीच आज के दिन हजरत अब्बास अलमदार की याद में ऐतिहासिक सैंकड़ो अलम शरीफ निकाले गए। । कर्बला के शहीदों की याद में पूरा इलाका ‘या हुसैन’ के नारों से गूंज उठा। इस पाक मौके पर खेड़ी शिकोहपुर और आस-पास के इलाकों से आए हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत की। हजरत इमाम हुसैन के भाई और उनके सबसे वफादार साथी हजरत अब्बास की शहादत और उनके ‘अलम’ को याद कर हर आंख नम नजर आई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच अकीदतमंदों ने पूरी अकीदत और शांति के साथ इस जुलूस को संपन्न किया और नोहा पढ़ते हुए लोग आगे आगे चलते रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।