Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगला इमरती गांव में ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे के विरोध में सुराज सेवादल का जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की के नगला इमरती गांव में हाइवे के पास ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे किए जाने के विरोध में आज सुराज सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रमेश जोशी ने जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान रमेश जोशी ने आरोप लगाया की कुछ भूमाफियाओ की नज़र नगला इमरती की बेशकीमती सरकारी भूमि पर लगी है जिन पर कब्ज़े हो चुके हैँ आज वह एक ईमानदार जॉइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने आए है की नगला इमरती की तमाम सरकारी भूमि पर कब्ज़े हो चुके है अगर जल्द ही तहसील प्रशासन ने कोई कदम ना उठाया तों सुराज सेवादल आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएगा। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने सुराज सेवा दल के सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया की जल्द ही नगला इमरती की भूमि की जांच की जायेगी आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ जांच की जायेगी।इस मौक़े पर नगला इमरती ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खलील अहमद वीरपुर प्रधान प्रतिनिधि इंतजार अलीम प्रधान हाजी इसरार अजय प्रधान आदिल राणा डॉक्टर सतवीर,रईस सभासद सुशील कटारिया शेखर कटारिया अजय कटारिया फरहान प्रधान मोहसिन गौर सनवर,सुहैल गौर, फिरोज और मुजफ्फर प्रधान आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369