आरिफ नियाज़ी।
खानपुर विधायक उमेश कुमार और उनकी पत्नी सोनिया शर्मा ने रुड़की से नई राजनीतिक पारी का आगाज कर दिया है उनकी पार्टी का नया एजेंडा युवाओं को रोजगार, भरस्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दे रहेंगे।दरअसल उत्तराखंड की राजनीति में साल 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा ने रुड़की में ‘जन निर्माण पार्टी’ की आधिकारिक घोषणा करते हुए प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
रुड़की के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। इस दौरान पार्टी का विजन डाक्यूमेंट रखते हुए सोनिया शर्मा ने देवभूमि की सियासत को बदलने का दावा किया। सोनिया शर्मा ने स्पष्ट किया कि ‘जन निर्माण पार्टी’ का सबसे पहला और बड़ा संकल्प प्रदेश से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी ।
उन्होंने कहा की पिछले कुछ समय में हुए पेपर लीक जैसे गंभीर मामले चिंता का विषय है लेकिन अब सरकार को परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता लानी होंगी ताकि मेहनती युवाओं के साथ इंसाफ हो सके।सोनिया शर्मा ने कहा की हमारी लड़ाई व्यवस्था परिवर्तन की है। हम जल्द ही संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे और बहुत जल्द पूरे प्रदेश में एक बड़ा जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा।”
हालांकि प्रेसवार्ता के दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव ‘जन निर्माण पार्टी’ के सिंबल पर ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ खानपुर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश की कई महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर अपने मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी।
चुनाव से ठीक पहले ‘जन निर्माण पार्टी’ के इस उदय ने उत्तराखंड के पारंपरिक राजनीतिक दलों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। उमेश कुमार की जमीन पर मजबूत पकड़ और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने की इस रणनीति के बाद अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि यह नई पार्टी 2027 के महामुकाबले में कितना बड़ा उलटफेर कर पाती है।





More Stories
रूड़की ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग दिवस के अवसर पर स्कूल के टीचर्स द्वारा कराया गया योग।
रुड़की के (पीजी) कॉलेज प्रांगण में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम।
मेधावी छात्राओं के सम्मान से गूंजा रुड़की नगर निगम हॉल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,समाजसेवी कुंवर जावेद इकबालऔर सुभाष नंबरदार ने बढ़ाया बेटियों का हौसला।