Jan Mudde

No.1 news portal of India

मेधावी छात्राओं के सम्मान से गूंजा रुड़की नगर निगम हॉल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,समाजसेवी कुंवर जावेद इकबालऔर सुभाष नंबरदार ने बढ़ाया बेटियों का हौसला।

Spread the love

आतिफ़।
रुड़की नगर निगम हॉल में ‘राबिया सबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी’ और ‘मैक्स मजीदिया नेशनल फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड के विभिन्न सरकारी स्कूलों की 200 से अधिक मेधावी छात्राओं को उनकी शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मोमेंटो (स्मृति चिह्न) और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
​​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी सुभाष नंबरदार और सेंट मार्क्स एकेडमी के डायरेक्टर व प्रमुख समाजसेवी कुंवर जावेद इकबाल का आयोजन समिति द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
नगर निगम हॉल में ​छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की हमारे देश और प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत उन्हें सही समय पर पहचानने और निखारने की है। आज उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 90% से 95% तक अंक लाकर हमारी बेटियों ने साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं।
​उन्होंने कहा कि जो बच्चे पूरी लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करते हैं, वह ना केवल अपने माता-पिता बल्कि अपने विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प के साथ बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही हैं।
​​इस अवसर पर सेंट मार्क्स एकेडमी के डायरेक्टर और प्रमुख समाजसेवी कुंवर जावेद इकबाल ने मेधावी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज सरकारी स्कूलों के बच्चे भी निजी स्कूलों के मुकाबले बेहद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर कड़ी मेहनत और सही दिशा में लगन से किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी की जाए, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है।
​कुंवर जावेद इकबाल ने इस दौरान कई जरूरतमंद और होनहार छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता और विशेष उपहार भी भेंट किए। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया की
​वह भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखें।
​मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, इसका फल देर-सवेर जरूर मिलता है।उन्होंने कहा की
​आज के आधुनिक युग में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा हासिल करना भी बेहद जरूरी हो गया है।
​ ​मैक्स मजीदिया नेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष और संरक्षक डॉ. मतिउल्लाह मजीद ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बहुत बेहतर हुआ है और वहां पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, क्योंकि आज खेलों में भी देश-प्रदेश का नाम रोशन करने और एक बेहतरीन भविष्य बनाने के बड़े अवसर मौजूद हैं। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे आगे आकर बच्चों के हौसलाअफजाई के लिए ऐसे कार्यक्रम ज़रूर आयोजित करें।
​इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी और किसान नेता सुभाष नंबरदार ने की, जिन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन राबिया सबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सचिव आरिफ नियाजी ने किया।
​अपने संबोधन में आरिफ नियाजी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शानदार अंकों से पास होने वाली इन मेधावी छात्राओं को सरकारी स्तर पर भी विशेष आर्थिक सहायता और छात्रवृत्ति मिलनी चाहिए ताकि धन के अभाव में किसी भी बेटी की पढ़ाई न छूटे। उन्होंने क्षेत्र की अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे इन बेटियों को सम्मानित कर इनका हौसला बढ़ाते रहें।
​कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी छात्राओं के चेहरों पर सम्मान पाकर एक अनोखी खुशी और आगे बढ़ने का संकल्प साफ दिखाई दे रहा था।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369