Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की मोहिनी देवी डिग्री कॉलिज के कवि सम्मेलन में पहुंची प्रमुख हस्तियाँ, कवियों ने देर रात तक बांधे रखा समां।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की । सहित्यकार समाज को जोड़ने के साथ साथ हमारी संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। शायरी किसी मदरसे या विश्विद्यालय में नही सीखी जाती ये ईश्वरीय देन होती है। उक्त विचार मोहिनी देवी डिग्री कॉलिज में पद्मविभूषण गोपाल दास नीरज, पद्मश्री बेकल उत्साही व पद्मश्री बशीर बद्र की याद में हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे में उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त जिला जज व प्रमुख शायरा सुश्री मीना खान नाज़ ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उत्तम साहित्य ही उत्तम समाज और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करता है। मुशायरे के मुख्य अतिथि हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि कविता या शायरी भी एक तपस्या और योग साधना से कम नही है क्योंकि कवि सांसारिक उलझनों और झंझावतों से इतर अपनी दुनिया अलग बसाता है।सी ओ मंगलोर अभिनय चौधरी, सी ओ भगवानपुर दक्ष शोखण्ड ने कहा कि शायरी ऐसी विधा है जो आज के भौतिक और वैज्ञानिक युग मे भी किसी सोर्स की मोहताज नहीं, ए आई के माध्यम से आज सब कुछ सम्भव है परंतु जो कविता के भाव या विचार कवि प्रस्तुत कर सकता है वे AI भी नही प्रकट कर सकता।। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे विधायक मंगलोर क़ाज़ी निज़ामुद्दीन , प्रमुख उद्यमी व न्यूटेक ग्रुप्स इंडिया – दुबई के सी. ई. ओ. मुशर्रफ अली खान ,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, राज्य मंत्री शोभा राम प्रजापति,श्यामवीर सैनी,फोनिक्स के चेयरमैन युवा समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन ,एलाइंस क्लब इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिता गुप्ता ,चेयरमैन अरविंद गुप्ता , राज्य मंत्री मुफ़्ती शमून कासमी , अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के चेयरमैन प्रोफेसर सुरजीत सिंह गांधी, ने भी नीरज,बेकल व बदर जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कविता का आनन्द लिया।। देश भर से आये कवियों में मीना खान ,मैकश आज़मी , मोनिका अरोरा मंतशा ,शशांक नीरज ,शैलेश गौतम,महेश श्रीवास्तव, प्रदीप दीवाना, परमवीर कौशिक,आदिल रशीद, शरीफ़, मनोज आर्य,उदय कुमार मुसव्विर, अनिल अमरोहवी, सयैद नफ़ीस, दीपक अरोरा दीप ,अशोक पाल सिंह आदि ने देशप्रेम,सामाजिक समरसता, श्रंगाररस,वीररस की गज़लों व कविताओं से समा बांध दिया।। आज़म गढ़ से पधारे मैकश आज़मी ने पढ़ा,,,,,,अपनी पलकों को कभी तर नहीं होने देंगे –ऐ मोहब्बत तुझे बेघर नहीं होने देंगे ! प्रशासनिक अधिकारी व मशहूर शायरा मोनिका मंतशा ने फ़रमाया,,,,,,, तेरे बगैर यूँ वीरान हो गयी हूँ मैं –चला गया है मकीं बस मकान बाक़ी है ! शशांक नीरज ने पढ़ा,,,,,,, वो ज़हर देती है लेकिन दवा नहीं देती– ये सियासत किसी को वफ़ा नही देती ! कवि मनोज ने तंज करते हुए कहा,,,,,,, दुश्मन से वतन के तो निपट लेंगे कभी भी– इस देश की डोली को कहारों से बचा लो ! अंतरराष्ट्रीय शायर व कार्यकम संयोजक व संचालक अफ़ज़ल मंगलोरी ने जिला जज को संबोधित करते हुए कहा,,,,,,,मुंसिफ़े-हुस्न तेरे दिल की अदालत में कभी –मुजरिमे इश्क़ हैं, फ़रयाद तो कर सकते हैं ।। इससे पूर्व मोहिनी देवी डिग्री कॉलिज के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश सिंघल , सुशील सिंघल ,चेयरमैन मनीषा सिंघल, डारेक्टर अक्षय सिंघल,अश्वनी सिंघल, अमित गोयल, मनीषा जैन,नवीन जैन,अरविंद गुप्ता, बाल कल्याण की सुपरवाइजर गंगा देवी, शिक्षक अशोक पाल , उदय कुमार मुसव्विर,अनिता गुप्ता ने अतिथियों , आमन्त्रित कवियों व पत्रकारों का शाल,फूलमालाओं, व मोमेंटो से स्वागत किया किया।। इस अवसर पर , ज़िला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह , राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एच. एम. कपूर,एडवोकेट बृजेश त्यागी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक,प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह अम्बेडकर, समाज सेवी ,सुभाष नम्बरदार,सलमान फरीदी, ईश्वर लाल शास्त्री,विकास वशिष्ट, रामकुमार उपाध्याय ,नरेंद्र आहूजा ,हैदर ज़मा खान, क़ाज़ी नूरुद्दीन,पूर्व पार्षद अनिल शर्मा बिल्लू,इमरान देशभक्त, सयैद नफिसुल हसन, क़ाज़ी सिराजुद्दीन, आदि मौजूद रहे।अंत मे कॉलिज की चेयरमैन मनीषा सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। शायर मैकश आज़मी की सरस्वती वंदना व सयैद नफ़ीस के देशभक्ति गीत से कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369