Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की राज हंस कला मंदिर रजि.द्वारा इंटर की छात्राओं को किया गया सम्मानित, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने छात्राओं का बढ़ाया होंसला

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की। वैशाली मंडप में राज हंस कला मंदिर रजि. के स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 19 छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का संस्था पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया।
प्रदीप बत्रा ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि बेटियों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र व राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही हैं।
संस्था के अध्यक्ष विपिन सिंगल ( त्रिवेणी)ने कहा कि राज हंस कला मंदिर समय-समय पर सामाजिक जागरूकता, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रक्तदान शिविर एवं अन्य जनहित कार्यों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। संस्था के अध्यक्ष विपिन सिंगल (त्रिवेणी ) ने कहा की आज छात्राएं पढ़ाई में अधिक मेहनत कर अपने परिवार और अपने शहर का नाम रोशन कर रही है उन्होंने कहा कि प्रतिभा कहीं भी हो वह नजर आती है स्कूल स्टाफ और परिवार की कड़ी मेहनत की वजह से आज छात्राएं नए मकाम हासिल कर रही है इस मौके पर संस्था के सचिव अजेश अग्रवाल ने कहा की कि राजहंस कला मंदिर समिति लगातार समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है केवल उन्हें निखारने की आवश्यकता है उनकी संस्था भी ऐसी होनहार छात्राओं को सम्मानित कर रही है। जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से परीक्षाएं पास की है इस मौके पर राजहंस कला मंदिर के कोषाध्यक्ष पारस गोयल, किरण कौशिक, बलबीर गोयल, सुनील अग्रवाल, मंगेश सिंगल, और शेखरआदि सभी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369