आरिफ नियाज़ी।
पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा मंगलौर एवं जबरेड़ा क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें जबरेड़ा स्थित प्रज्ञा हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र में भारी अनियमितताएं सामने आने पर अधिनियम के अंतर्गत रिकॉर्ड का रख रखाव टीम को सही नहीं मिला मौक़े पर अल्ट्रासाउंड फॉर्म एफ, अल्ट्रासाउंड रजिस्टर , चिकित्सा का नाम तक नहीं मिला , अस्पताल आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं के फॉर्म तक नहीं भरे जा रहे थे , अल्ट्रासाउंड के लिए चिकित्सक द्वारा रेफर करने संबंधी समस्त अभिलेख भी मौक़े पर नहीं पाए गए , अस्पताल के चिकित्सक से पूछे जाने पर उनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया भारी अनियमितताएं पाए जाने पर केंद्र में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन को तत्काल सील करने की कार्रवाई की गई एवं चिकित्सालय के अल्ट्रासाउंड सेवाओं को तत्काल स्थगित किया गया , इसके बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम मंगलोर क्षेत्र के केंद्र संतोष क्लिनिक में पहुंची जहाँ बारिकी से निरीक्षण किया इस केंद्र में कुछ अल्ट्रासाउंड बिना किसी चिकित्सक के रेफर के किए गए थे जिस कारण इस अस्पताल को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। आज की इस टीम में प्रमुख रूप से उत्तराखंड के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ जे एस बिस्ट,
पीसीपीएनडीटी की एडीशनल डायरेक्टर डॉ उमा रावत,ए सी एम ओ डॉ अनिल वर्मा, लीगल सलाहकार एडवोकेट अवदेश कुरियाल,मनु शिवपुरी, जिला कोडिनेटर रवि,दीपेश चंद्र प्रसाद,कनिका शर्मा और फरमूद अली आदि मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।