Jan Mudde

No.1 news portal of India

अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ-देशराज कर्णवाल।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

देहरादून। राजधानी के सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में “राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यशाला” का भव्य आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री खजान दास की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष कार्यशाला में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा और संकल्प का संचार किया।
​कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना और जन-जागरूकता को अधिक सशक्त व प्रभावी बनाना रहा। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर बेहद सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई।
​देशराज कर्णवाल
​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह के महत्वपूर्ण और दूरगामी कार्यक्रमों में सहभागिता करने से जनसेवा तथा सामाजिक उत्थान के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती मिलती है। सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और जागरूकता के माध्यम से ही हम शत-प्रतिशत पात्र लोगों तक लाभ पहुंचा सकते हैं।उन्होंने कहा की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आम जनमानस का जागरूक होना अनिवार्य है। समाज के सबसे कमजोर और पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है ।
​जनसेवा के संकल्प को साकार करने के लिए
​यह कार्यशाला उत्तराखंड के समावेशी विकास और सामाजिक चेतना को एक नई दिशा देने में बेहद कारगर साबित होगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369