आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के कमेलपुर गांव में राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने जनसमस्या समाधान एवं जनसंवाद शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों को गंभीरता से सुना और कुछ समस्याओं का मौक़े पर ही निस्तारण करा दिया।
तय कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कमेलपुर के रविदास मंदिर के पास आयोजित शिविर में लोगों से सीधा संवाद किया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विधवा पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्ण ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का जल्द से जल्द एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कमेलपुर के इस शिविर में कुल 19 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं। जिसमें सर्वाधिक राशन कार्ड से संबंधित थी हालांकि राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के निर्देश पर मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा 8 समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार गांव, गरीब, किसान एवं जरूरतमंद नागरिकों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों एवं जिला मुख्यालयों के चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनहित एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।इस मौक़े पर भाजपा नेत्री बैजन्ति माला भी उपस्थित रही।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।